लखीसराय: जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में 6 मामले हुए निष्पादित।
जिले के रामगढ़ चौक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के आयोजन को लेकर रामगढ़ चौक अंचलाधिकारी एवं रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष की संयुक्त देखरेख में जनता दरबार में कुल 10 मामले आए जिसमें 6 मामले को दोनों पक्षों की सहमति से आपस में निपटारा कर लिया गया।