लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय कार्यालय में नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक, हंगामेदार रही बैठक
शनिवार को लखीसराय नगर परिषद कार्यालय में सभापति अरविंद पासवान की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई बैठक हंगामेदार रही. बैठक शुरू होते ही जब वार्ड पार्षद द्वारा अपने-अपने वार्ड से संबंधित योजनाएं दी जा रही थी तभी भोला टोला इंग्लिश मोहल्ले में योजना को लेकर सभापति एवं उपसभापति में वाद-विवाद हुआ और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई.