धोरैया: धोरैया पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ चार लोगों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
धोरैया पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है.पुलिस ने चोरी की तीन बाइक जप्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया है.रविवार की शाम करीब 5 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.