कोलायत: कोलायत की नाइयों की बस्ती के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर जड़ा ताला, शिक्षकों की कमी से ग्रामीणों ने किया विरोध
नाइयों की बस्ती स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और स्कूल परिसर के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। आंदोलन के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की