दतिया नगर: परमोले कुआं निवासी महिला को दहेज के लिए पति व सास ने प्रताड़ित किया, महिला थाने में मामला दर्ज
दतिया शहर के परमोले के कुआं के पास में रहने वाली महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, वहीं महिला ने अपने पति व सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला सना खान उम्र 22 वर्ष ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से मोठ निवासी इरशाद कहना से हुई थी।