चरपोखरी: मनैनी बाजार में ट्रक ड्राइवरों की भिड़ंत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी बाजार में मंगलवार को दो ट्रक चालकों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक गुड्डु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम 5:00 के करीब बताया कि घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल चालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।