श्योपुर: नदी से बहती लकड़ियां निकालने पर मारपीट, मानपुर थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेवाडा कछाड़ में एक युवक से नदी में बहकर आई लकडियों को निकालने की बात को लेकर बुधवार रात्रि 8 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में गुरूवार को सुबह 8 बजे केस दर्ज कर लिया है।