श्योपुर: किसानों को एकजुट रहकर लड़ना होगा - चौधरी, प्रेमसर उपतहसील का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न
श्योपुर। जिले की प्रेमसर उप तहसील में बुधवार को दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को एकजुट रहकर अधिकारों के लिए लड़ने हेतु आव्हान किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम भगवान बलराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।