श्योपुर: श्योपुर-कोटा मार्ग दूसरे दिन शुरू हुआ, खातौली पार्वती नदी खतरे के निशान से नीचे आई
श्योपुर। श्योपुर से कोटा जाने वाले हाइवे पर खातौली की पार्वती नदी का पानी गुरूवार को सुबह 10 बजे खतरे के निशान से नीचे आ गया हैं, जिसके बाद श्योपुर-कोटा मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया, लेकिन पानी उतरने के बाद पुल पर भारी मात्रा में कचरा जमा हो गया, जिसे साफ करना शुरू किया हैं, इस दौरान छोटे वाहनो का आना जाना शुरू हो गया।