श्योपुर: नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान का हुआ समापन, एसपी ऑफिस से पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली
श्योपुर। जिला पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान का बुधवार को शाम 4 बजे समापन किया गया, इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक बाइक रैली पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई, जिसमें बाइक सवारों ने हेलमेट पहनकर लोगो को सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। इस मौके पर बाइक रैली को एसपी वीरेन्द्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।