श्योपुर: खेत में चाचा-भतीजे के लिपटे शव मिले, नदी उतरने पर दिखी दर्दनाक तस्वीर, आमल्दा गांव में शोक
श्योपुर। पिछले तीन दिनो से लगातार बारिश के बाद पार्वती नदी में आई बाढ़ के पानी उतरने के बाद आमल्दा गांव में दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसमें खेत में काम करते वक्त बाढ़ के पानी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। गुरूवार को सुबह 8 बजे आमल्दा गांव निवासी दोनों चाचा-भतीजे के शव एक दूसरे से लिपटे हुए मिले हैं। शव मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।