विदिशा नगर: हड़ताल से पढ़ाई बाधित, छात्रों ने किया चक्का जाम
एसएटीआई पॉलीटेक्निक कॉलेज में व्याख्याताओं और कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना हो गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज के बाहर मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर 12 बजे चक्काजाम किया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।