बक्सर: नया बाजार मठिया माेड़ के समीप 2 पक्षाें में जमकर मारपीट, एसडीपीओ ने की पुष्टि
Buxar, Buxar | Mar 27, 2024 हाेली के दिन नया बाजार मठिया माेड़ के समीप दाे पक्षाें में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कुछ लाेग जख्मी हाे गए। जख्मियाें काे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट के दाैरान फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर दिया। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है।