बक्सर: शिक्षक ने दोस्त को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, रेलवे स्टेशन रोड का मामला
Buxar, Buxar | Mar 27, 2024 रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मकान में बीती रात कथित तौर पर शराब पीते हुए दो लोगों के बीच बकझक हो गई. इसके बाद सरकारी शिक्षक रहे एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की रॉड से पीट कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान धनसोई निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है. जबकि हत्यारा महेश पांडेय है.