बक्सर: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Buxar, Buxar | Mar 27, 2024 शांति नगर मोहल्ले के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक दूध विक्रेता का शव बरामद किया गया, उसके परिजन यह आरोप लगा रहे हैं कि नामजद अभियुक्तों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है तथा घटना को दुर्घटना करार देने के लिए शव रेलवे ट्रैक के समीप रख दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदेश नेता अनिल प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे.