दुधि: शक्तिनगर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹3300 वापस कराए, पीड़ित को मिली राहत
शक्तिनगर थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति के 3300 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।शक्तिनगर निवासी वेद प्रकाश सिंह के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर कर ली थी। उन्होंने इसकी शिकायत शक्तिनगर थाने में दर्ज कराई थी।