आसमान से बरसे ‘बीज-बम’ !
Bokaro: विश्व ओजोन दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो ने पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया। सेक्टर-4 एफ स्थित सूर्य मंदिर के आसपास के खुले इलाके में ड्रोन के जरिए 500 से अधिक ‘बीज-बम’ गिराए गए।
इन बीज-बमों में नीम, साल, पलाश, महोगनी, अशोक और अर्जुन जैसे पेड़ों के बीज शामिल थे। स्कूल के ईको-वॉलंटियर्स ने ‘गो ग्रीन इनिशिएटिव’ के तहत यह अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने स्वयं ड्रोन संचालित कर बीज-बमों की बौछार की और हाथों से भी बीज फैलाए।
🌳 कैसे काम करते हैं बीज-बम?
मिट्टी, प्राकृतिक खाद और स्थानीय बीजों से तैयार ये छोटे गोले बारिश के बाद धीरे-धीरे टूटते हैं और उनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप लेते हैं। इससे बंजर इलाकों में हरियाली बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि “ओजोन परत की सुरक्षा ही जीवन की सुरक्षा है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण और टिकाऊ शीतलन तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।
🏆 पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पहल के लिए DPS बोकारो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन-तीन बार ‘ग्रीन स्कूल अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।
#bokaro #DPSBokaro #OzoneDay #WorldOzoneDay #SeedBomb #GoGreen #Environment #GreenInitiative #Jharkhand #BokaroNews
Chas, Bokaro | Sep 16, 2026