बरहरुवा: ट्रेन के टॉयलेट में लगी आग,मची अफरातफरी सीसीटीवी ने खोला राज,आरोपी गिरफ्तार
बरहरवा- आजिमगंज पैसेंजर ट्रेन (53434 डाउन) के दिव्यांगजन कोच के शौचालय में लगी रहस्यमयी आग की गुत्थी को आरपीएफ ने सुलझा लिया है। उक्त जानकारी गुरुवार की संध्या मालदा कंट्रोल ने देते हुए बताया कि आरपीएफ की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपी के कपड़ों के रंग और संदिग्ध चलने के अनोखे अंदाज के आधार पर आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।