तिलोई: जायस सीओ सहित पुलिस ने की पैदल गश्त
Tiloi, Amethi | Nov 27, 2025 गुरुवार शाम करीब 7 बजे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी तिलोई ने सर्किल के जायस थाने की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। संवेदनशील मार्गों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।