खलीलाबाद: पोस्टमार्टम हाउस पर दहेज हत्या मामले में परिजनों ने किया हंगामा, गिरफ्तारी की मांग पर अंतिम संस्कार से किया इंकार
बखिरा थाना क्षेत्र में कथित दहेज हत्या मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया। मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार न करने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और शव को अभिरक्षा में लेकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।