मधुबनी जिले के खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर गुरुवार को रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समस्तीपुर रेल मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और रेलवे अधिकारियों ने भाग लिया। जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर-रक्सौल डीएमयू और गंगासागर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, आरओ मशीन, नियमित साफ-सफाई, बेहतर शौचालय, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट और रैक प्वाइंट से जुड़े सुझाव भी दिए गए। जयनगर से पटना के लिए प्रस्तावित नमो भारत रैपिड रेल के खजौली स्टेशन पर ठहराव का सुझाव भी रखा गया। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से मौखिक और लिखित सुझाव प्राप्त किए।
खजौली और मधुबनी जिले की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें DEN News Madhubani के साथ।
#DENNewsMadhubani #KhajauliNews #MadhubaniNews #BiharNews #IndianRailways #RailwayNews #KhajauliRailwayStation #SamastipurRailwayDivision #PassengerFacilities #Jaynagar
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khajauli News ] [ Khajauli Railway Station ] [ Khajauli Railway News ] [ Samastipur Railway Division ] [ Jaynagar Patna Intercity ] [ Jaynagar Raxaul DMU ] [ Ganga Sagar Express ] [ Namo Bharat Rapid Rail ] [ Railway Passenger Facilities ] [ Indian Railways News ] [ Madhubani Local News ]