मझगवा में राजस्व काम ठप, मांगों को लेकर आज से तहसील के सभी पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
_हड़ताल के कारण राजस्व विभाग की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फसल गिरदावरी तथा किसानों की भूमि संबंधी अभिलेखों का काम प्रभावित हो सकता है।_
शासन स्तर पर लंबित मांगों के निराकरण में ठोस पहल नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर मझगवा तहसील के पटवारीयो ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।