दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त, बीनागंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा निकाली और जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम आधिकारिक परिणाम घोषित होना अभी शेष है।