कोल: बड़े गांव के निकट दोस्त की शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत
Koil, Aligarh | Mar 6, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के बड़े गांव के निकट दोस्त की शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके चलते हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।