झांसी: गाड़ी से टक्कर मारने के बाद युवक को लात-घूंसों से पीटा, घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने प्रेमनगर थाना में दी शिकायत
Jhansi, Jhansi | Sep 29, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गाड़ी से टक्कर मारने के बाद एक युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित राजेश साहू ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित राजेश साहू का आरोप है कि वह क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।