कैराना: बराला कुकरहेड़ी गांव में हमलावरों ने वृद्ध के गले पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Kairana, Shamli | Aug 23, 2024 गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी वृद्ध साजिद चबूतरे पर चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान चार हमलवारों ने रंजिश को लेकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें गले पर गंभीर घाव पहुंचा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।