कैराना: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कैराना में केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने व्यवस्थाओं के बारे में दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 23, 2024 शामली डीएम रवींद्र सिंह ने एसपी रामसेवक गौतम के साथ शुक्रवार को कैराना में पहुंचकर पुलिस भर्ती की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने मीडिया को बताया कि जिले में कुल 13 केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ हुई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई है।