कैराना: मोहल्ला खैलकलां में महिला से मारपीट में पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद आरोपी पति पर दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Aug 23, 2024 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी फरजाना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया है कि छह मई की सुबह करीब आठ बजे उसका पति मोसीन आया तथा लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। अब साढ़े तीन माह बाद पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है और पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।