कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गढ़ीदौलत निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Aug 23, 2024 शुक्रवार को कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी गांव गढ़ीदौलत बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।