भिंड नगर: गौरी सरोबार से नगर पालिका कर्मचारियों ने जलकुंभी निकाली
भिंड शहर स्थित गौरी सरोबार में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे से ही नगर पालिका की टीम सरोबार पर पहुंची और मशीनों व कर्मचारियों की मदद से जलकुंभी को बाहर निकाला गया।बताया गया कि सरोबार में लगातार बढ़ रही जलकुंभी के कारण पानी प्रदूषित हो रहा था और आसपास गंदगी फैलने से लोगों को परेशान