कोडरमा: गुमो निवासी के आवेदन पर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक ने 6 वर्षीय बच्ची की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया
झारखंड पुलिस मुख्यालय, रांची ने कोडरमा जिले से जुड़े एक गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला ग्राम गुमो, पोस्ट–झुमरी तिलैया, जिला–कोडरमा निवासी पप्पू कुमार साव द्वारा दायर आवेदन से संबंधित है, जिसमें उनकी छह वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी की सुरक्षा का अनुरोध किया गया है।