बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के झुरझुरी पंचायत अंतर्गत सक्रेज के चटनियां सिंघा गांव में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाजसेवी कुंवर यादव के द्वारा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।