अकलतरा: उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अंतर्गत मासिक परीक्षा में टॉप करने वाले 30 बच्चों को कराया गया क्रोकोडाईल पार्क का भ्रमण
कलेक्टर आकाश छिकारा के विशेष पहल उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा कार्यक्रम के तहत जिले में शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी और शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में समयबद्ध सिलेबस पूर्ण करने के साथ साप्ताहिक तथा मासिक परीक्षा का भी आयोजन किया जा रहा है।