जौनपुर: जौनपुर में HPV वैक्सीनेशन का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
जौनपुर। जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) गंगा राम गौतम ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र किशोरियों के टीकाकरण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।