शुक्रवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने लोगों से 25 मई 2026 तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण जारी है।