प्रतापगढ़: मुंबई पुलिस ने अंतू थाना में पाक्सो एक्ट के आरोपी को पकड़कर ले गई
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी संदीप पांडेय के खिलाफ मुंबई में एक किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस को उक्त युवक की तलाश थी। शनिवार को मुंबई पुलिस अंतू थाने पहुंच कर स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर रामनगर भोजपुर पहुंची। पुलिस आरोपी को घर से पकड़ कर थाने ले आई।