प्रतापगढ़: केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि महीने भर से छात्रावास में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है और उन्हें टैंकर के भरोसे रहना पड़ रहा है। नाराज छात्रों ने शनिवार शाम 5 बजे प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया और पानी की मांग की। इस दौरान मीडिया कर्मियों को रोकने का प्रयास किया।