प्रतापगढ़: गौरबारी गांव के समीप बाइक सवार ने वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान वृद्ध की हुई मौत
अंतू थाना क्षेत्र के आधार पुर के रहने वाले 72 वर्षीय रामखेलावन मौर्य घर पर रहकर खेती बारी करते है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वह साइकिल पर आटा लाद कर पैदल ही घर जा रहे थे । रास्ते में गौरबारी के समीप सामने से आ रहे अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते वृद्ध जमीन पर साइकिल सहित गिर पड़े।और गंभीर रूप से घायल हो गए।