अटरू: शेरगढ़ विरासत को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
Atru, Baran | Jun 29, 2026 शेरगढ़ विरासत को लेकर फेडरेशन ऑफ राजस्थान की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बारां जिले की ऐतिहासिक एवं विश्वविख्यात शेरगढ़ नगरी के भ्रमण के लिए आमंत्रण दिया। भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री से पर्यटन कार्यालय की स्थापना की माँग की।