टाटीझरिया: टाटीझरिया में यात्री शेड का घड़ा खाली, चापाकल बंद, भीषण गर्मी में प्यासे मुसाफिर
टाटीझरिया में यात्री शेड का घड़ा खाली, चापाकल बंद; भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल हो रहे हजारों मुसाफिर। पानी के बिना शोपीस बना सार्वजनिक शौचालय, महिला यात्रियों की बढ़ी फजीहत; प्रशासन मौन। आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ती भीषण गर्मी के बीच टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य यात्री शेड इस वक्त यात्रियों के लिए राहत की बजाय आफत का सबब बना हुआ है।