श्योपुर: ग्राम रामगांवडी में खेत जोतने को लेकर मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगांवड़ी में खेत जोतने की बात को लेकर एक युवक से शनिवार की रात्रि 12 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई एवं टेªक्टर में तोड़फोड की गई है। पुलिस ने मामले में आज मंगलवार को शाम 4.30 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को शाम 6 बजे दी है।