मिलक: कमोरा गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या केस में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, दोनों जेल
Milak, Rampur | Feb 18, 2025 थाना शहजाद नगर पुलिस ने एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या केस में दो वारंटी को कमोरा गांव से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।थाना प्रभारी शहजादनगर ने मीडिया को भेज प्रेस नोट में लिखा है कि मंगलवार की शाम 4:00 बजे दोनों वारंटियों को कमोरा गांव से उक्त मुकदमे में गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने जेल भेज दिया।