मिलक: मिलक ओवरब्रिज पर खराब खड़ी पिकअप को बचाने के चक्कर में भूसी से लदा ट्रक ओवरब्रिज से गिरा, चालक की दर्दनाक मौत
Milak, Rampur | Feb 12, 2025 मिलक ओवरब्रिज पर खराब खड़ी पिकअप को बचाने के चक्कर में एक भूसी से लदा ट्रक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना बुधवार की सुबह अर्ली मॉर्निंग 4:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक के परिजन ने घटना की जानकारी दी है।