झाझा: बरमसिया गांव में दो युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 28, 2024 बरमसिया गांव में सड़क पर बैठे लोगों से बाइक लेकर जाने के लिए रास्ता मांगने पर एक युवक के साथ शुक्रवार की रात्रि लगभग 9 बजे दो लोगों के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान बरमसिया गांव के रहने वाले मो.शमशेर के रूप में हुई है। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया। घायल युवक ने बताया कि विशाल यादव और गौतम यादव ने मेरे साथ मारपीट किया।