भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 83 लाख के बीमा-क्लेम के लिए शव को करंट लगाकर हाथ-पैर की अंगुलियां जलाई, 4 गिरफ्तार
भीलवाड़ा में 83 लाख रुपए के बीमा क्लेम के लिए एक युवक की मौत को करंट हादसा दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक दीपक की मौत के बाद उसके शव के हाथ-पैर जलाकर करंट लगने जैसी स्थिति बनाई गई। मामले में पुलिस ने 4 जनों को गिरफ्तार किया है।