छतरपुर नगर: कुसमा में 2 एकड़ जमीन विवाद को लेकर दबंगों का हमला, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
छतरपुर जिले के कुसमा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्यारेलाल ने सोमवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया कि दबंगों ने उनकी दो एकड़ जमीन पर कब्जा कर विरोध करने पर पूरे परिवार से मारपीट की, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय दी