-#जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत, आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार...
-#ब्राइट #न्यूज #चंबा
-#जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली के माशका गांव में सेवा-II पनबिजली परियोजना की सुरक्षा में तैनात CISF कैंप में एक जवान द्वारा अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने की दुखद घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत हो गई है।
-#जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी चेंज के समय हुई। 2009 बैच के हेड कांस्टेबल अबदेश कुमार उर्फ अवधेश कुमार का किसी बात को लेकर साथी जवानों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने अपनी सर्विस राइफल से साथियों पर फायरिंग कर दी। यह कैंप हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैरी के नजदीक स्थित है, जो हिमाचल-J&K बॉर्डर पर है।
-#मृतकों की पहचान...
1. असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे (कंपनी कमांडर)
2. सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह
3. कॉन्स्टेबल संजीव कुमार
4. कॉन्स्टेबल मोहम्मद रफीक
-#घटना की सूचना मिलते ही कठुआ जिला पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। CISF हेडक्वार्टर ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं और DG CISF खुद पूरी घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
#BreakingNews #BrightNewsKathua #BrightNewsKathuaNews #BrightNewsKathuaBreaking #BrightNewsJK #BrightNewsJammuKashmir #BrightNewsBasohli #BrightNewsMashkaVillage #BrightNewsCISF #BrightNewsCISFCamp #BrightNewsCISFFiring #BrightNewsFratricide #BrightNewsChamba #BrightNewsChambaNews #BrightNewsKhairi #BrightNewsSewaIIProject #BrightNewsHydroElectricProject #BrightNewsAssistantCommandant #BrightNewsAnkitKumarPandey #BrightNewsLaxmanSingh #BrightNewsSanjeevKumar #BrightNewsMohammadRafiq #BrightNewsHeadConstable #BrightNewsAbdeshKumar #BrightNewsBilaspur #BrightNewsBilaspurNews #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsGhumarwinNews #BrightNewsGhumarwinBreaking #BrightNewsHimachal #BrightNewsHimachalNews #BrightNewsHimachalBreaking #BrightNewsJammuKashmirBreaking #BrightNewsTodayBreaking #BrightNewsLatestBreaking