समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 01.10.2026*
==================
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत कैमूर जिले में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित
कैमूर जिले अंतर्गत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व रोहित कर्दम भा.प्र.से. उप विकास आयुक्त, कैमूर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला समाहरणालय, कैमूर के पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस श्रमदान कार्यक्रम में प्रीतम आनंद निदेशक, डीआरडीए महोदय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार , कार्यक्रम परियोजना अधिकारी, डीजीसी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ, प्रखंड समन्वयक भभुआ, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी एवं अन्य कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिए।
इसी क्रम में कैमूर जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर पदाधिकारिगण, जनप्रतिनिधिगण, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना तथा आम लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर रोहित कर्दम भा.प्र.से. उप विकास आयुक्त, कैमूर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—आइए, स्वच्छ कैमूर के निर्माण में अपना योगदान दें।”
#SwachhataHiSeva #SHS2026 #Shramdaan #एक_तारीख_एक_घंटा_एक_साथ #SwachhBharatMission #Kaimur #kaimurdm #samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026