बिंदकी: अभयपुर के समीप गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से केवल 48 सेंटीमीटर नीचे, जलस्तर बढ़ने से कटान जारी, फसलें डूब रही
फतेहपुर जनपद के मलवा ब्लाक क्षेत्र के अभयपुर के समीप गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा नदी का खतरे का निशान 100.86 मीटर होता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फतेहपुर के अनुसार रविवार की सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 100.38 मीटर यानी खतरे की निशान से अभी जलस्तर 0.48 मी अर्थात 48 सेंटीमीटर कम है। पिछले 24 घंटे में जल स्तर 4 सेंटीमीटर बढ़ा है।