मानपुर: सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर,बाइक सवार पंचायत सचिव हुआ घायल,108 की मदद से ले जाया गया CHC मानपुर
Manpur, Umaria | Jul 7, 2026 मानपुर नगर मे ब्लाक के आगे देवभूमि विद्यालय के पास एक सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को जोर दार ठोकर मार दिया जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर में गंभीर चोंट आई है।घायल की पहचान ग्राम पंचायत पतौर का पंचायत सचिव होना बताया गया है।घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया गया है।